भारत के खेल नायक: नीरज चोपड़ा। क्या इस बार भी ला पाएंगे गोल्ड? पेरिस ओलंपिक 2024।

 भारत के खेल नायक: नीरज चोपड़ा और ओलंपिक का बुलावा


भारत के खेल इतिहास में एक नया अध्याय लिखने वाले नीरज चोपड़ा ने देश को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने न सिर्फ एक व्यक्तिगत कीर्तिमान स्थापित किया, बल्कि पूरे देश में खेलों के प्रति एक नई जागृति जगाई।ओलंपिक 2024 मे कुल 117 भारतियों ने भाग लिया है 

Neeraj Chopra
Neeraj Chopra


नीरज चोपड़ा का ओलंपिक अभियान:-

देश की नजरें अब पेरिस ओलंपिक पर टिकी हैं, जहां नीरज चोपड़ा अपना खिताब बचाने उतरेंगे। उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।


क्वालीफिकेशन राउंड:-  नीरज का ओलंपिक सफर 6 अगस्त, 2024 को शुरू होगा। उन्हें क्वालीफिकेशन राउंड में अच्छा प्रदर्शन करना होगा ताकि फाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकें।

फाइनल:-  यदिनीरज क्वालीफाई करते हैं तो उनका अंतिम मुकाबला 8 अगस्त, 2024 को होगा।


भारत के अन्य उभरते सितारे:-

नीरज के अलावा भी भारत में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रहे हैं। मुक्केबाजी, कुश्ती, निशानेबाजी जैसे खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। जिसमे मनु भाकर और सरबजीत सिंह सबसे चर्चित चेहरा रहा है, मनु ने शूटिंग(10m) मे ब्रोंज मेडल हाशिल किया है । इन खिलाड़ियों के कारण देश में खेलों के प्रति एक सकारात्मक माहौल बन रहा है। ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त तक चलेंगे जिसमे 117 भारतीय खिलाडी भाग लेंगे


भारत का खेल जगत लगातार आगे बढ़ रहा है। सरकार भी खेल को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रही है। आशा है कि आने वाले समय में भारत ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय खेलों में और भी ज्यादा सफलता हासिल करेगा। 




Post a Comment

0 Comments